अंगवाली मे छापेमारी कर अवैध रूप से बने सुरंग को किया गया बंद

5

सीसीएल के सुरक्षा और सीआईएसएफ पदाधिकारी लौटे खाली हाथ,चोर भागने में रहे सफल

बेरमो। सीसीएल ढोरी क्षेत्र के बंद अंगवाली खदान मे अज्ञात चोरो के द्वारा अवैध रूप से सुरंग बना कर कोयला चोरी करने का कार्य किया जा रहा था जिसे लेकर प्रमुखता से खबर दिखाई गई थी एवं सीसीएल प्रबंधन को शिकायत भी की गई। जिस शिकायत पर सीसीएल प्रबंधन के द्वारा छापेमारी कर अवैध तरीके से किए गए दो सुरंगों को बंद किया गया। अंगवाली में छापेमारी को लेकर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। लगातार सीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ के द्वारा छापेमारी की जाती है पर किसी छापेमारी में कोयला चोर को नहीं पकड़ा जाता है। कोयला चोर भागने में सफल रहते हैं। छापेमारी का नेतृत्व सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम यूके पेटरवार थाना के प्रफुल मांझी, उमाशंकर महतो, सीआईएसएफ क्राइम इंस्पेक्टर दिपुल कुमार, जगन्नाथ साहू,संजू, सिवान,पुनीता आदि लोग उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/oift

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *