शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा सार्वजनिक सरस्वती पूजा समिति की ओर से हर्षोल्लास के साथ मां सरस्वती के प्रतिमा का शिकारीपाड़ा के सरकारी तालाब में न किया गया विसर्जन , विसर्जन से पहले मां सरस्वती के प्रतिमा का शिकारीपाड़ा मंदिर होते हुए, कुम्हारपाड़ा, मिशन चौक, मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकाला गया ।शोभायात्रा के पश्चात शिकारीपाड़ा के सरकारी तालाब में नम आंखों से मां सरस्वती की प्रतिमा का किया गया विसर्जन। विसर्जन में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे इस दौरान डीजे की धुन पर सभी खूब नाचे। सरस्वती पूजा के आठवें दिन शिकारीपाड़ा सार्वजनिक सरस्वती पूजा समिति की ओर से एक दिवसीय मेला का भी आयोजन किया गया। मेला काफी पुराना और काफी सालों से होते आ रहा है। मेले का सफल आयोजन में वीणापानी उन्नयन समिति शिकारीपाड़ा के अध्यक्ष जयपाल ,सचिव मनोरंजन पाल, सदस्य राकेश, सामंत, ललित, माधव, प्रियम, कौशल, सुधांशु, प्रीतम आदि ने अपना योगदान दिया।