दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के एएस काँलेज, देवघर के प्राचार्य अशोक कुमार को लेकर चर्चा है काँलेज के विभिन्न विभागों में उन्होंने अपने रिश्तेदारों को नौकरी दे है। काँलेज के बीएड सेक्शन में रिश्तेदार को बहाल करवाया है बीएड में भांजे को नौकरी पर रख लिया है। एएस काँलेज को लेकर देवघर जिला सहित विश्वविद्यालय स्तर पर चर्चा हो रही है कि उन्होंने अपने रिश्ते में साली नौकरी दी है तो दूसरी ओर भतीजे को भी कर्मचारी बना दिया। इस मामले को लेकर यह चर्चा बनी हुई है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्देश दिया है किसी भी प्रकार की नियुक्ति या बहाली से पहले विश्वविद्यालय से अनुमति ले लेकिन एएस काँलेज के मामले में ऐसा नहीं हुआ है।
विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के साथ देवघर जिले में यह चर्चा जोरो पर है भाई भतीजा और ससुराल सब एक साथ है। लोगों के बीच चर्चा यह भी है कि स्थानीय नीति को ठेंगा दिखाते है प्राचार्य अशोक कुमार ने तीन साली, एक भतीजा और एक साला को नौकरी दे दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन को ऐसे मामले का ध्यान रखते हुए जांच कराकर कार्यवाही करने की आवश्यकता है।