अजीबोगरीब ; देवीपुर के बरसबनी में प्रेत के आतंक से जल रही है घर में रखी सामग्री

IMG-20221223-WA0001
देवीपुर। अंचल क्षेत्र अन्तर्गत झुंडी पंचायत के सत्संग भीरखीबाद मुख्यपथ के किनारे परसबनी गांव में प्रेत के आतंक के कारण ग्राम प्रधान थानू महथा के घर में विगत चार दिनों से घर में रखी सामग्री में आग लगने की घटना लगातार जारी है।जिसकारण घर के महिला और पुरुष सदस्य रत जगा करने के लिए विवश है।आग लगने की घटना सुबह आठ बजे से लेकर रात करीब आठ बजे तक लगातार जहां तहां आग लग जाती है।अगलगी के कारण अबतक घर में रखा साड़ी, पेंट, शटॅ, बिछावन, चादर, तकिया, कंबल, अनाज, बिचाली, टेबुल, साइकिल, गद्दा,कपड़ा,बैट्री, इनवर्टर, कागजात,होटल का सामान समेत लाखों रूपए का  सामान जलकर खाक हो गया है।इधर बुझाओ तो उधर आग लगती है।आलम यह है कि हर जगह पानी रखना पड़ता है।केवल शरीर के कपड़े छोड़कर हर सामान जल रहा है।घटना की सूचना पाकर देवीपुर अंचल की टीम के सदस्य प्रधान सहायक मनोज कुमार देव, हल्का कमॅचारी मुकेश मुर्मू,निमॅल कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सोनिया मंजूल,प्रधान सहायक आनंद कुमार आनंद घटना स्थल पर पहुंचे।टीम के सदस्यों के सामने अलग-अलग तीन जगहों होटल,घर में रखा सरसों के बोतल, महिलाओं की घर में रखी साड़ी जलने लगी।यह देखकर अंचल की टीम की आंखे फटी की फटी रह गई। घटना की सूचना पाकर देवीपुर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने पुलिस पदाधिकारीऔर सुरक्षाबलों के साथ घटना स्थल पर भेजा गया।देवीपुर अंचधाधिकारी सुनील कुमार और थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि पिड़ीत परिवार को हर संभव सरकारी मदद दी जायेगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qs8n

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *