दसवीं की परीक्षा में परीक्षार्थी ने चोरी करने की टिप्स की वीडियो बनाकर किया वायरल

मधुपुर  I झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा शहर के विभिन्न केंद्रों पर कदाचार मुक्त ढंग से संचालित की जा रही है।शहर के मधुपुर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर एसडीओ आशीष अग्रवाल परीक्षा का निरीक्षण किये। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कमरों में जाकर बारी बारी से संचालित परीक्षा का अवलोकन किया। बता दे मधुपुर महाविद्यालय केंद्र पर कुल 479 परीक्षार्थी में 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे ।जबकि 460 परीक्षार्थी उपस्थित थे ।शनिवार को गणित विषय की परीक्षा ली गई । मधुपुर महाविद्यालय केंद्र पर परीक्षा के दौरान एक अजीबोगरीब घटना हुई।परीक्षा केंद्र के हॉल नंबर 8 में एक परीक्षार्थी ऐसा था जो चोरी करने के विभिन्न टिप्स का वीडियो बनाकर 1 दिन पहले वायरल किया था। इस वीडियो में उसके द्वारा वे सारे टिप्स बताए गए थे कि कैसे चोरी करनी है? और कहां-कहां चीट को छुपाना है? वायरल वीडियो 1 दिन पूर्व ही महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर उत्तम शुक्ला के पास पहुंचा। उन्होंने परीक्षा केंद्र में विभिन्न कक्षाओं की तलाशी शुरु की तो उक्त लड़के की पहचान हॉल नंबर -8 में मोहम्मद सोहेल अंसारी,पिता मोहम्मद नईम के रूप में हुई. उसका रोल कोड 42083 और  क्रमांक 134 है। यह उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल नारायणपुर का छात्र है। परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ उत्तम शुक्ला व केंद्राधीक्षक डॉ रत्नाकर भारती के द्वारा उक्त छात्र से पूछताछ की गई। जिसमें उसने यह जानकारी दिया की वह एग्जाम टॉपर के नाम से यूट्यूब चैनल बनाया है ।इसमें उसके द्वारा परीक्षा पास करने को लेकर चोरी करने  और चिट  छीपाने के तरकीब की वीडियो बनाई थी। महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा उक्त छात्र से सारे वीडियो को डिलीट कराया गया और उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nfvq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *