जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में अनुकंपा पर नियुक्ति मामले की हुई चर्चा

शिक्षकों के प्रतिनियोजन एवं पदस्थापन पर भी किया गया विचार विमर्श

IMG-20230207-WA0015
गोड्डा। जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अनुकम्पा पर नियुक्ति, शिक्षकों का प्रतिनियोजन, पदस्थापन आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि शिक्षकों का प्रतिनियोजन एवं पदस्थापन के लिए अनुमोदन किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त ने प्राप्त सूची पर चर्चा करते हुए प्रतिनियोजन एवं पदस्थापन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त के द्वारा 9 शिक्षकों पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। इनमें दो शिक्षकों के निलंबन, एक शिक्षक के ग्रेड में प्रोन्नति, चार शिक्षकों के कोर्ट केस, एक शिक्षक के वीआरएस, एक शिक्षक के विभागीय कार्यवाही से मुक्त करने के मामले पर विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता स्मिता टोप्पो, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिला टुडू, जिला नजारत उप समाहर्ता नागेश्वर साव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/q1ud

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *