बड़कागांव i बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के नापो खुर्द पंचायत के ग्राम इसको में आदिवासियों के पवित्र सरना धर्म स्थल का घेराबंदी का निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद को फूल माला पहना कर स्वागत किया। जिसके बाद कार्यक्रम का शुरूआत आदिवासी महिला व पुरूष द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ने सरना स्थल घेराबंदी का शिलान्यास विधिवत नारियल फोड़ कर एवं शीला पट्ट का अनावरण करके किया। इसके बाद लोगो को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड सरकार हमेशा अदिवासियों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में झारखंड सरकार के कल्याण विकास योजना के तहत ग्राम इसको के सरना स्थल का चारदिवारी का निर्माण लगभग 16 लाख की राशि से कराया जा रहा है। इसके उपरांत ग्रामीणों ने अपने मूल भूत समस्या से अवगत कराया गया। जिसे विधायकने समाधान करने की बात कही। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे,चंदर साव, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, दिनेश प्रसाद,सनी कुमार गुप्ता, दिनेश मुंडा,हरि मंगल मुंडा, धनु मुंडा, प्रभु मुंडा, मोहम्मद शमशेर, दसाईं मुंडा,अशोक साव, प्रभु मुंडा,संजय मुंडा,सरिता देवी, सुनीता देवी,कंचन देवी समेत कई महिला-पुरुष मौजूद थे।
इसको में सरना स्थल घेराबंदी का विधायक ने रखी आधारशिला
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8g5y