किया गया जिला स्तरीय पडोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन
देवघर। नेहरू युवा केन्द्र देवघर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से सांस्कृतिक हाॅल देवघर महाविद्यालय परिसर में सोमवार को जिला स्तरीय पडोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो के द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें डॉ अखिलेश तिवारी प्राचार्य देवघर महाविद्यालय देवघर ,डॉ अशोक कुमार,प्राचार्य ए एस महाविद्यालय देवघर, डॉ सुचिता कुमारी,जिला युवा अधिकारी अभिषेक कुमार एवं एन०सी०सी देवघर महाविद्यालय के ए०एन०ओ डॉ रंजीत सिंह,बाजला महिला महाविद्यालय ए०एन०ओ० रजनी कुमारी,व उदय कुमार थे। तत्पश्चात युवाओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। तथा सभी अतिथियों को जिला युवा अधिकारी अभिषेक कुमार के ने मेमोंटो व शॉल देकर सम्मानित किया गया। विषय प्रवेश राष्ट्रपति अवॉर्डी सह अंतराष्ट्रीय युवा प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमार साव ने कार्यक्रम का विस्तृत जानकारी दिया। और वसुधेव कुटुंबकम, जी 20 के बारे में बताएं। डॉ अशोक कुमार ने उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत ने जी 20 सम्मेलन की अध्यक्षता 2023 में करेगी। यह हमारे देश के लिए बहुत ही गौरवान्वित पल है। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने जा रहा है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपना योगदान जरूर दें। और पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन पर विस्तृत चर्चा किये। डॉ अखिलेश तिवारी ने कहा की ने कहा कि भारत में होने वाले जी 20 एवं वाय 20 सम्मेलन के बारे में युवाओं को पर्यावरण के लिए जीवन शैली एवं अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 विषय पर युवाओं को बताया। लोग पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहे हैं। आधुनिक भारत के लोग सिर्फ अपने बारे मे सोचते है जो विकास के क्षेत्र में सबसे बड़ा रुकावट पैदा करती है। डॉ सुचिता कुमारी ने कहा कि ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी20) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आये दर्जनों युवाओं ने जी20 एवं वाय 20 के अलग अलग विषयों अपना-अपना मंतव्य दिए। जिसमे। लॉरेंस सोरेन,रेशम कुमारी,पूनम केशरी, किशन ,अमृता,रोशनी,रुचि,राखी, नंदनी, अलिशमा, रिया,कोमल ने दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अमित कुमार के दिशा निर्देश हुए जिसमे श्रावणी मन्ना, शिया, परी, अन्नू,उत्तम, ने किया। विभिन्न प्रखण्डों से आये कलाकारो ने लोक गीत एवं संथाली गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन रोशन कुमार व सुप्रिया कुमारी ने किया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5zli