गुरुकुल डांस वर्कशॉप में शिरकत करेंगी इंडियाज बेस्ट डांसर फेम सौम्या काम्बले

IMG-20221216-WA0067

गोड्डा। गुरुकुल डांस एकडेमी, गोड्डा द्वारा प्रतिवर्ष डांस वर्कशॉप एंड मेगा शो का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में ‘डांस वर्कशॉप एंड मेगा शो 2022’ का आयोजन 18 दिसम्बर को स्थानीय नगर भवन भतडीहा में किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए एकेडमी की निर्देशिका एवं प्रसिद्ध कोरियोग्राफर आरती सिंह ने बताया कि वर्कशॉप में ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीजन 2’ की विनर व ‘डीआईडी सुपर मॉम’ एवं ‘डीआईडी लिट्ल चैम्प’ की कोरियोग्राफर सौम्या काम्बले बतौर गेस्ट कोरियोग्राफर शिरकत करेंगी। 18 दिसंबर की शाम संध्या 6 बजे से नगर भवन में ही आयोजित मेगा डांस शो में अपने प्रदर्शन का जलवा बिखेरेंगी। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप के लिए इच्छुक प्रतिभागियों का नामांकन स्थानीय गांधी नगर गोढ़ी स्थित एकडेमी के कार्यालय में किया जा रहा है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/31tr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *