
दुमका: विजयदशमी के अवसर पर सरकारी बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति के संयुक्त प्रयास से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं, माताओं और बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान नीलू शर्मा और पल्लवी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं को सभी क्षेत्रों में एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं संगठित नहीं रहीं, तो उनके साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इस अवसर पर सभी ने मिलकर लव जिहाद के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इसके शिकार होने से रोकने की शपथ ली।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री विकास कुमार ठाकुर, पवन वर्मा, वीरेंद्र, दीपक, प्रकाश, उत्तम, नीलू शर्मा और पल्लवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5px8
