नव वर्ष व क्रिसमस पर पार्को में रहेगी विशेष व्यवस्था
देवघर। नगर आयुक्त-सह-प्रशासन के द्वारा आज जुड़को के पदाधिकारी एवम इसके अंतर्गत कार्यरत एजेंसीयों जो नगर निगम क्षेत्र में योजनाओं की कियान्वयन कर रहे है के साथ बैठक की गई जिसमें अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, बाघमारा, देवघर की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि फायर एनओसी प्रक्रियाधीन है नगर आयुक्त ने कहा की फायर एनओसी प्राप्त होने के पश्चत हस्तांतरण की प्रक्रिया की जाएगी एवं इसे बस पड़ाव हेतु प्रयोग किया जाएगा।
एफएसटीपी का कार्य निर्माणाधीन है। कार्यरत एजेंसी के द्वारा बताया गया कि इस से 20 जनवरी 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा एवं 26 जनवरी 2023 तक निगम को हैंडोवर कर दी जाएगी। इनके कार्य की प्रगति पर नगर आयुक्त के द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया एवं कहा गया किसे जल्द से जल्द पूरा करें और योजना के क्रियान्वयन में सुधार लाएं।
जलापूर्ति में अब तक 210 किलोमीटर पाइप लाइन का विस्तारीकरण का कार्य किया गया है।आरoसीoडीo के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने के कारण पाइप लाइन का कार्य प्रभावित हो रहा है। डब्ल्यूo टीo पीo, जीoएलo एसo आरo का कार्य ग्रामसभा के कारण प्रारंभ नहीं किया जा सका है।एजेंसी को यह निर्देश दिया गया कि पाइपलाइन विस्तारीकरण बिछाने के क्रम में जो भी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मती कर यथास्थिति बहाल कर दी जाए। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पार्को के रखरखाव एवं संचालन से संबंधित नगर आयुक्त ने एक बैठक कि जिसमें सभी पार्क से संबंधित पार्क के संचालक उपस्थित थे जिसमें नगर आयुक्त ने यह निर्देश दिया कि आगामी क्रिसमस, नव वर्ष एवं पर्व एवं त्यौहार हेतु पार्क मैं आम जनों का आगमन में व्यापक वृद्धि होने की संभावना है। इसके मद्देनजर पार्कों में आवश्यक साफ-सफाई सजावट मनोरंजन, आवश्यक सजावट करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह सहायक अभियंता वैदेही सरन अर्बन प्लानर मंजू कुमारी नगर प्रबंधक मृणाल कुमार नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर कनीय अभियंता सुमन कुमार जुड़को से रोहित राज, एवं एजेंसियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yorz