संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I दुमका के एसपी अंबर लाकड़ा के निर्देश पर शुक्रवार को मसलिया पुलिस ने थाना गेट के सामने बेरियर लगाकर वाहन जांंच किया। वाहन चेकिंग के दौरान छोटी बड़ी 38 वाहनों की जांंच की गई। जांंच के क्रम में आठ बाइक चालकों के पास कागजात तथा हेलमेट की कमी पाये जाने के कारण चालकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए चालान काटे। मसलिया पुलिस ने लगातार वाहन चेकिंग करने से फर्जी गाड़ी चालकों के बीच हड़कंप मच गया। बिना हेलमेट पहने हुए बाइक चालकों ने रास्ते बदल कर चलते देखा गया।