फुसरों के‌ व्यवसाई साथ हमेशा खड़े रहे जगरनाथ महतो : आर‌ उनेश

फुसरो व्यवसायियों के हक‌ और अधिकार‌ के लिए जगरनाथ महतो टाइगर की तरह हमेशा से संघर्षशील रहे -‌‌आर उनेश

बेरमो। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। झारखंड, बोकारो, बेरमो समेत उनके विधानसभा क्षेत्र डुमरी में मातम छाया है। उनके नायक और जन नेता अब उनके बीच नहीं रहे। जगरनाथ महतो जमीनी नेता थे और जनहित और व्यवसाई के लिए जन आंदोलन में लगातार शिरकत करते रहे।‌ उन्होंने फुसरो‌‌ मे नियमित बिजली आपूर्ति के लिए व्यवसाई के साथ आंदोलन के लिए हमेशा तैयार रहते थे। उक्त बातें युवा व्यवसाई संघ‌ फुसरों के‌ अध्यक्ष आर उनेश ने बातचीत क्रम में बताया। उन्होंने कहा कि जगरनाथ महतो ने कोरोना काल में व्यवसाई ‌को‌ बढ़-चढ़कर मदद ‌किया था।‌ जन आंदोलन में जगरनाथ महतो की भागीदारी हमेशा से रही। सीसीएल तारमी, कल्याणी, बीआरएल भंडारीदह के मजदूरों के शोषण और विस्थापितों के खिलाफ कई बार धारदार आंदोलन किया। जगरनाथ महतो के संघर्षशील और गरीबों की आवाज उठाने के लिए लोगों ने उन्हें प्यार से टाइगर की उपाधि दी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4rx4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *