झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), राँची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका द्वारा केन्द्रीय कारा, दुमका में गाँधी जयंती के अवसर पर जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, दुमका धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, दुमका के न्यायालय में वाद निष्पादन के निमित केन्द्रीय कारा, दुमका में संसीमित चार बंदियों एवं न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, दुमका सार्थक शर्मा से एक बंदी का आवेदन कुल (पाँच) बंदियों का आवेदन जेल अदालत हेतु समर्पित किया गया था जिसमें से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय के चार वादों का निष्पादन किया गया तथा तीन बंदियों को रिहा किया गया अन्य बंदी का अन्य बाद लंबित रहने के कारण रिहा नही किया जा सका। उक्त अवसर पर सचिव बिश्वनाथ भगत, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका एवं सार्थक शर्मा, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, दुमका, अधीक्षक, केन्द्रीय कारा, दुमका एवं लीगल एड डिफेंस तथा न्यायालयकर्मी, काराकर्मी एवं बन्दीगण उपस्थित थे। जेल अदालत -सह- विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को उनके कानूनी अधिकार और विधिक जागरूकता अंतर्गत विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई।
गाँधी जयंती के अवसर पर दुमका केंद्रीय कारा में जेल अदालत
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/s9hh