जामताड़ा कांग्रेसियों ने जलाया मध्य प्रदेश के सीएम का पुतला

5

जामताड़ा I जामताड़ा जिले के कांग्रेसियों ने गुरूवार को जामताड़ा के सुभाष चौक में सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। भाजपा विधायक के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के आदिवासी युवक के पर पेशाब करने का विरोध कांग्रेस पार्टी ने पुरजोर ढंग से किया। भाजपा के विरोध में कांग्रेसियों ने नारेबाजी की और पुतला जलाया। मौके पर उपस्थित कांग्रेसियों ने कहा की इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। इस घटना से पूरे आदिवासी समाज मैं भारी आक्रोश और नाराजगी है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल मुखिया मीरूदी सोरेन कालिदासी किस्कु सरिता मुर्मू अंजली मुर्मू रामवती मरांडी बुलू चक्रवर्ती जियाराम हांसदा सुधीर किस्कु राज मंडल मास्टर दाऊद तनवीर आलम आरसी  भगीरथ पंडित याकूब अंसारी ताहिर अंसारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6nto

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *