जननायक रीतलाल प्रसाद वर्मा प्रतिमा अनावरण विशाल जनसभा आज

IMG-20230131-WA0109

गिरिडीह। कुशवाहा संघ गिरिडीह जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण प्रसाद ने कार्यक्रम विवरणी जारी करते हुए कहा कि जिले के तमाम साथी माताओं भाइयों बहनों का प्रातः 11:00  झंडा मैदान गिरिडीह में आगमन होना है साथ ही दोपहिया और चार पहिया वाहनों का पार्किंग स्थानीय सर्कस मैदान में होगा।11:30 बजे पूरे गाजे-बाजे ढोल नगाड़े और ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ भव्य रैली के रुप में झंडा मैदान से नटराज चौक टावर चौक कालीबाड़ी चौक मकतपुर चौक होते हुए रीतलाल प्रसाद वर्मा चौक पहुंचेंगे। रैली के दौरान जननायक रीतलाल प्रसाद वर्मा अमर रहे नारे लगाए जायेंगे। 12:30 बजे जननायक रीतलाल प्रसाद वर्मा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण और पुष्पांजलि अर्पित किया जाएग। उसके बाद एक साथ रैली की शक्ल में मधुबन भेजीस मोड़ होते हुए झंडा मैदान में आगमन जहां पर सम्मानित अतिथियों का कार्यक्रम मंच पर स्वागत दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन। कार्यक्रम के संयोजक विनय कुमार सिंह के द्वारा स्वागत संबोधन। रीतलाल प्रसाद वर्मा विचार मंच के अध्यक्ष प्रणव वर्मा के द्वारा उद्बोधन  अतिथियों का जननायक रीतलाल बाबू के नाम संबोधन होगी। कुशवाहा संघ के जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायण जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात दिन के दो बजे भोजन।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0wd1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *