झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पहुंचे उत्क्रमित मध्य विद्यालय चपरी

सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीण अपने जीवन स्तर में लाए सुधार - सीपी राधाकृष्णन

1a
1b
1

बेरमो । झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन नावाडीह प्रखंड के चपरी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंच विद्यालय के बच्चों से मिले और उनसे बाते की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में समारोह का आयोजन कर राज्यपाल का स्वागत किया गया। राजपाल के हाथों विभिन्न सरकारी योजनाओं (सावित्रीबाई फुले योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड आदि) के लाभुकों को चेक, राशन कार्ड आदि दिया। जिला प्रशासन के सहयोग से सीसीएल ढोरी के सीएसआर मद से 3 एएनएम मैरी हेंब्रम, राजेश्वरी कुमारी, गायत्री कुमारी को इलेक्ट्रिक स्कूटी दिया गया। राज्यपाल ने बच्चों के शौक को पूरा करते हुए उनके साथ काफी फोटो भी खिंचवाई। राजपाल ने कहा कि भारत देश एक है और हम सभी उसके संतान हैं। हमे अपने देश से प्यार करना चाहिए। कहा कि इस सुदूर क्षेत्र के विद्यालय में आकर काफी खुशी हुई है। बहुत जगह देखा गया है कि सरकारी फंड का खर्च नहीं हो पाता है, परंतु यहां पर फंड का सही तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने 3 एएनएम को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी का तारीफ करते हुए कहा कि अब यह एएनएम सुदूर क्षेत्र में भी जाकर लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर सकती है। गर्भवती महिलाओं की जांच तथा सलाह दे सकती है। समय के हिसाब से हमें अपने आप को बदलने की जरूरत है। उसी के तहत आज सुदूर क्षेत्र में जाकर सेवाओं देने के लिए इन एएनएम को स्कूटी प्रदान की गई है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चपरी के बारे में कहा कि यह स्कूल अभी आठवीं कक्षा तक है। इसे आगे 10वीं तक उसके उपरांत 12वीं तक किया जाएगा। इसके लिए बोकारो डीसी से जमीन और उपयोग होने वाले फंड के लिए वार्ता किया जाएगा। विद्यालय में नए भवन का निर्माण सहित और भी शिक्षकों की बहाली की जाएगी। यहां के बच्चे को उच्च शिक्षा के लिए दूसरी जगह ना जाना पड़े इसके लिए मैं अपने स्तर से काम करूंगा। इस स्कूल को आधुनिक तरीके से निर्माण कराया जाएगा और पढ़ाई की भी अच्छी व्यवस्था की जाएगी जिससे कि स्कूल का नाम पूरे क्षेत्र में होगा। कहा कि हम सभी की दो मुख्य जिम्मेदारियां होती है। जिसमें बुजुर्गों और बच्चों का सही से परवरिश करना। पेंशन योजना का फायदा हर जरूरतमंद बुजुर्ग को लेना चाहिए। उज्जवला गैस योजना के तहत प्रत्येक घर में गैस होना चाहिए। जिनके पास जमीन नहीं है या पैसे की कमी है तथा आवास की दिक्कत है उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना बनाई गई है, इसका जरूरतमंद लाभ उठाएं। सरकार के लिए जरूरतमंद लोगों के लिए कन्यादान योजना चलाई जा रही है इसका भी लाभ लेने का कार्य करे। जल जीवन योजना के तहत प्रत्येक घर में पीने का पानी का कनेक्शन पहुंचाया जाएगा। कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इन सारी योजनाओं का उपयोग कर अपने जीवन स्तर को सुधारें। इस गांव को विकसित करने के लिए यहां के लोगों को एक साथ मिलकर चलना होगा। यहां के विकास के लिए आप सभी का साथ चाहिए। बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय को आकर्षित बनाने के उद्देश्य राजपाल महोदय सुदूर क्षेत्र के विद्यालय में आने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके तहत आज इस विद्यालय में पहुंचे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य सभी जगह बिजली, पानी, शौचालय का व्यवस्था देखना तथा स्कूल की आधुनिकीकरण कर शिक्षा के स्तर में सुधार किया जाना है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की सुरक्षा की जिम्मेवारी बोकारो एसपी चंदन झा के नेतृत्व में जिले के तमाम थाने के पुलिस अधिकारी ने संभाला।  इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली की समस्या पर राज्यपाल से बातें की। बताया कि ज्यादातर समय यहां बिजली नहीं रहती है। मौके पर बोकारो डीडीसी कृति श्री सहित बोकारो जिले के तमाम प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/58xj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *