45 वा जूनियर नेशनल हैंडबॉल टूर्नामेंट मे झारखंड की टीम ने कांस्य पदक जीता

2

देवघर I 45 वा जूनियर नेशनल हैंडबॉल टूर्नामेंट जो की राजस्थान के बांसवाड़ा में 27 से 31 मार्च तक खेला गया था जिसमे पूरे देश से 30 राज्यों की टीम ने हिस्सा लिया था  । उसमे झारखंड की टीम ने कांस्य पदक जीता था टीम के घर आने पे संघ के उपाध्यक्ष रीता चौरसिया ने सबको अपने घर में एक सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों और प्रशिक्षक का का सम्मान किया और उनका मनोबल बढ़ाया।।इससे पहले इंडोर स्टेडियम में भी सभी खिलाड़ियों को सम्मान संघ के अध्यक्ष नवीन शर्मा और  वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुष नेवर और पिंटू सिंह द्वारा किया गया।।झारखंड की टीम ने पहली बार इस तरह के किसी प्रतियोगिता में पदक जीता है इसका 7 दिन का  कैंप भी देवघर में लगाया गया था जो की कोच राजेश रंजन के देख रेख़ में संपन्न हुआ था जिसका परिणाम ये पदक के रूप में आया।।झारखंड की टीम में देवघर के 5 खिलाड़ी दीपक कुमार,अभिषेक कुमार,अभिनव कुमार,शिवम चौधरी,यश राज का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।।पहली बार संघ के बनने के बाद पदक जीतने पे संघ के चेयरमैन संजय मालवीय,अध्यक्ष नवीन शर्मा,सचिव गिरधारी यादव, वरिष्ट उपाध्यक्ष ऋषि राज सिंह,रीता चौरसिया,रवि राउत,मृणाल मयंक सहित सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर किया।।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/70lz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *