सबल आदमी को राशन पहले और गरीब-कमजोर डीलर को नजरअंदाज किया जाता है : अरुण कुमार (राशन डीलर)
कोडरमा I जिले के झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली विक्रेता के द्वारा परिवहन अभिकर्ता (वितरण) पर भेदभाव का आरोप लगाया गया है, वहीँ जन वितरण प्रणाली विक्रेता के द्वारा पत्र लिखकर झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र परिवहन अभिकर्ता (वितरण) को समय पर राशन न देने से हो रही परेशानियों से अवगत कराया गया है ।
जन वितरण प्रणाली विक्रेता ने पत्र लिख विचार करने की बात कही
झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 8 स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता अनुप कुमार गुप्ता ने परिवहन अभिकर्ता (वितरण) को लिखे अपने पत्र में कहा है, मैं हर बार देख रहा हूं कि मेरे साथ भेदभाव किया जा रहा है, राशन क्रमानुसार नहीं दिया जा रहा है, आगे लिखा गया, राशन देने में भेदभाव कुछ इस प्रकार है, सबसे पहले साव जी, सिंह जी, यादव जी, सरदार जी इत्यादि उसके बाद हम गरीबों का क्रम आता है। ऐसा भेदभाव मेरे साथ क्यों किया जा रहा है, आप क्रमानुसार राशन क्यों नहीं दे रहे है, आपके क्रमानुसार नहीं देने के कारण हम दुकानदारों को बहुत परेशानी हो रही है, क्योंकि ग्राहक बार-बार पूछते है दुसरे के यहाँ राशन मिल रहा है, आपके यहाँ क्यो नही मिल रहा है, उन्होंने इस पर विचार करने की बात कही है।
वहीँ वार्ड नंबर 18 स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता अरुण कुमार के द्वारा भी एजीएम पर राशन देने में भेदभाव का आरोप लगाया है, उन्होंने बताया कि सबल आदमी को पहले दे दिया जाता है, और गरीब-कमजोर डीलर को नजरअंदाज किया जाता है, हीन दृष्टि से देखा जाता है, उनका जब मन करेगा तब देंगे। मै जब शनिवार को गोदाम पर गया, तो बोला गया बंद हो गया, सोमवार को मिलेगा और आज सोमवार को फोन किए तो बोले हम छुट्टी में है। इससे आज भी राशन नहीं आया, इससे कार्डधारियों में छुब्ध हो रहा है, जिससे डीलर और कार्डधारियों को परेशानी हो रहा है। वहीँ एक अन्य जन वितरण प्रणाली विक्रेता काशी यादव तिलैया बस्ती के द्वारा बताया गया कि राशन अभी नहीं मिला है, राशन आएगा जिसके बाद राशन कार्डधारियों को दिया जाएगा, उन्होंने आगे बताया राशन नहीं आने से कार्डधारियों को वापस जाना पड़ रहा है, परेशानी तो हो रही है।
छुटे हुए डीलरों को जल्द पहुँचाया जाएगा राशन : परिवहन अभिकर्ता
उक्त मामले पर परिवहन अभिकर्ता (वितरण) राजेश जी से बात की तो उन्होंने बताया कि 9 जून से गोदाम खुला है, जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के परिवहन अभिकर्ता के द्वारा राशन डीलरों को राशन पहुंचाया जा रहा था, अभी भी एक दिन का काम बचा है, इस बीच मेरे द्वारा राशन का उठाव कर राशन डीलरों तक पहुंचाया गया, इसकी जानकारी पदाधिकारियों तक है। उन्होंने आगे बताया 50% जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं तक राशन पहुंच चुका है, जो छुटे हुए हैं, उनका राशन बहुत जल्द पहुँचाया जाएगा।