देवघर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समन्वयक-सह-राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रणव झा ने बाबा बैजनाथ की पुण्य भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि विगत 30 जनवरी को कांग्रेस का लोकप्रिय एवं अभूतपूर्व रूप से सफल भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में समापन हुआ, जिस भाव से यह यात्रा की गई थी,लोगों में राहुल गांधी जी का जो संदेश देना था वह सफल रहा। भारी वर्षा, ठंड एवं बर्फबारी के बीच पदयात्रा एवं जनसभाऐं हुई। इसके दूसरे चरण में ही हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ इस राज्य में 11 फरवरी को साहेबगंज के गुबानी मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे जी एक विशाल जनसभा के बीच करने जा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता लगे हुए हैं। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम गांव, टोला, मोहल्ला, बुथ से लेकर पंचायत, ब्लॉक तक राहुल गांधी के संदेश को देने का काम करेगें। जिसमें मुख्य रुप से देश की गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी के साथ गरीबी और अमीरी के बीच बढ़ती खाई है। लोगों की कम होती आय, आटा, दूध, तेल, पेट्रोल,रसोई गैस के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी है। इससे बचने के एक ही उपाय है,वो जनता की शक्ति का प्रयोग करना। इसके लिए सरकार को जिम्मेवार एवं उत्तरदायी हैं बनाना होगा।
मौके पर जिलाध्यक्ष प्रो.उदय प्रकाश, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष मुंन्नम संजय, कांग्रेस मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, अवधेश प्रजापति,सेवादल के अजय कुमार,मणिकांत यादव,सोशल मीडिया प्रभारी अमित कुमार पांडेय, रवि गुप्ता, महेन्द्र यादव, रवि वर्मा, शैफ दानिश,कुमार बाबा,अजय पाठक आदि मौजूद थे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jpud