कोयला वेतन समझौता में बिलंब को लेकर भामस करेगा आंदोलन :- के० लक्ष्मा रेड्डी

बेरमो / भारतीय मजदूर संघ कोल कर्मियों के NCWA-11वां वेतन समझौता हो रहे विलंब को लेकर अपना आंदोलन को तीव्र करने जा रही है उक्त बातें भारतीय मजदूर संघ के कोल प्रभारी के० लक्ष्मा रेड्डी ने कही उन्होंने ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ अपने कामगारों की लड़ाई पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ लड़ते आया है और आगे भी लड़ेगा रेड्डी ने कहा कि NCWA-11वां वेतन में मात्र 19 प्रतिशत MGB ही जेबीसीसीआइ की आठवीं बैठक में तय हो पाई उसके प्रबंधन की मानसिकता NCWA-11वां वेतन समझौता के प्रति नकारात्मक है कोल इंडिया के कुछ अधिकारियों ने व्यक्ति विशेष यूनियन के दवाब में आकर उनको लाभ पहुंचाने की  कोशिश की जा रही है जबकि भारतीय मजदूर संघ हमेशा से कोशिश में लगी रही की मार्च 2023 तक कोल कर्मियों की NCWA-11वां वेतन समझौता का निष्पादन हो जाए पर प्रबंधन की ओर से जान बूझकर वेतन समझौता को लटकाने की साजिश रची जा रही जिसे भारतीय मजदूर संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगी भारतीय मजदूर संघ जेबीसीसीआइ की 9 वीं बैठक जल्द हो प्रयासरत है की सभी ट्रेड यूनियनों के साथ सामंजस्य स्थापित कर जल्द से जल्द कोल कर्मियों का वेतन समझौता हो सके।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vx8p

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *