कल्पना रानी होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष निर्वाचित

IMG-20230211-WA0037

गोड्डा। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिला सचिव पवन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन धनलाल साह ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी एवं प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से गोड्डा जिला कमिटी का पुनर्गठन किया गया।
जिला अध्यक्ष कल्पना रानी, कार्यकारी अध्यक्ष धनलाल साह, संरक्षक जय पाल यादव, उपसचिव मनोज मंडल, उपाध्यक्ष कैलाश यादव, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर एवं संगठन सचिव गणेश साह बनाए गए।
सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव के द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने जिला के सभी गृह रक्षकों से आह्वान किया कि आगामी 13 मार्च को दिल्ली में होने वाले आन्दोलन में सभी गृह रक्षक अपनी भागीदारी दें। बैठक समाप्ति के पश्चात जिला के गृह रक्षकों के ज्वलंत समस्या को लेकर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला समादेष्टा सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनन्द मोहन सिंह से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। सौहार्द्रपूर्ण माहौल में जिला समादेष्टा से वार्ता हुई।सारी समस्याओं को जिला समादेष्टा ने काफी गंभीरता से सुना तथा उसके निराकरण का पूर्ण भरोसा उन्होंने दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ddb5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *