कायस्थ महासभा ने किया यूपी विधायक सिद्धार्थ सिंह का अभिनंदन

IMG-20230618-WA0078

जमशेदपुर I  प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के विधायक सह योगी सरकार के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के शहरागमन पर आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने उनका भव्य स्वागत किया. सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो, लोकसभा के कलस्टर हेड जवाहर पासवान, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, महामंत्री अजय श्रीवास्तव, भाजपा के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव आदि भी अतिथि के रुप में मौजूद थे. अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष डा. मनोज सिन्हा ने किया. कार्यक्रम का संचालन महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन शशांक शेखर ने किया.
सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम भवन में स्थापित देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए, इसके बाद भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया. ज्ञात हो कि विधायक श्री सिंह आज शहर प्रवास के दौरान भाजपा द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए. इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती की दिशा में चर्चा भी की. उनके स्वागत समारोह में राजकुमार श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, श्याम बिहारी लाल, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मंजू सिन्हा, अतुल चंद्रा, अजय वर्मा, अमरेंद्र मलिक, सुजीत श्रीवास्तव, शम्मी श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव,  अजय सिन्हा, संजय वर्मा, संजीव सिन्हा, ऋतुराज, अविनाश मोहंती, राहुल श्रीवास्तव, अचल श्रीवास्तव, तारा चंद श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, गौरव, दिलीप वर्मा, मनोज सिन्हा, गुरु सहाय, नरेश वर्मा आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uzep

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *