मुझे रख दिया छाँव में खुद जलते रहे धूप में,मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता अपने पापा के रूप में

मेरे पापा मेरे लिए आदर्श है। क्योंकि वे एक आदर्श पिता हैं। उनमें वे सारी योग्यताएं मौजूद हैं जो एक श्रेष्ठ पिता में होती हैं। वे मेरे लिए केवल एक पिता ही नहीं बल्कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हैं, जो समय-समय पर मुझे अच्छी और बुरी बातों का आभास कराकर आगाह करते हैं। पापा ने हमेशा मुझे हार न मानने और हमेशा आगे बढ़ने की सीख देते हुए मेरा हौसला बढ़ाते हैं। पिता से अच्छा मार्गदर्शक कोई हो ही नहीं सकता। हर बच्चा अपने पिता से ही सारे गुण सीखता है जो उसे जीवन भर परिस्थितियों के अनुसार ढलने के काम आते हैं। उनके पास सदैव हमें देने के लिए ज्ञान का अमूल्य भंडार होता है, जो कभी खत्म नहीं होता। और मैंने बहुत बार ऐसा महसूस भी किया हैं जब भी उनका बार नही माना तब तब हमे कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा हैं  और बताती हैं मां की जब हम छोटे हुआ करते थे तो जैसे ही हमे हल्का खासी भी आ जाए तो आधी रात भी उन्हें समझ नही आती थीं उसी समय कंधे पे लेकर हॉस्पिटल लेके चले जाते थे ऐसे बहुत सारे कठीनायियो का सामना कर उन्हे हमे बड़ा किया और वो हर दुख का साहस कर हमेशा हमारे चेहरे पे मुस्कान लाए  धीरज- पापा का सबसे महत्वपूर्ण जो मैंने उनसे सुखा वो है  पापा का धीरज वे सदैव हर समय धीरज से काम लेते हैं और कभी खुद पर से आपा नहीं खोते। हर परिस्थिति में वे शांति से सोच समझ कर आगे बढ़ते हैं और गंभीर से गंभीर मामलों में भी धैर्य बनाए रखते हैं।  और वो सारे काम आसानी से धीरज रख सारे मुकामो को उन्होंने हासिल किया संयम- मैने हमेशा पापा से सीखा है कि चाहे कुछ भी हो जाए, हमें अपने आप पर से नियंत्रण कभी नहीं खोना चाहिए। पापा हमेशा संयमित व्यवहारकुशलता से हर कार्य को सफलता पूर्वक समाप्त करते हैं। अनुशासन- पापा हमेशा हमें अनुशासन में रहना सिखाते हैं और वे खुद भी अनुशासित रहते हैं। सुबह से लेकर रात तक उनकी पूरी दिनचर्या अनुशासित होती है। वे सुबह समय पर उठकर दैनिक कार्यों से नि़वृत्त होकर ऑफिस जाते हैं और समय पर लौटते हैं। वे प्रतिदिन सुबह  मुझे टहलाने ले जाया करते थे इसके बाद वे मुझे स्कूल के सारे विषयों का अध्ययन करवाते हैं।गंभीरता- पापा घर के सभी कार्यों और परिवार के सभी लोगों और उनके स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होते हैं। वे कभी छोटी-छोटी बातों को भी नजर अंदाज नहीं करते बल्कि हर बात को गंभीरता से लेकर उसका महत्व हमें समझाते हैं  प्रेम- पापा मुझसे, और परिवार के सभी लोगों से बहुत प्रेम करते हैं, वे घर में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देते और हमारी जरूरतें और फरमाइशें भी पूरी करते हैं। किसी भी प्रकर की गलती होने पर वे हमें डांटने के बजाए हमेशा प्यार से समझाते हैं और गलतियों के परिणाम बताते हुए दोबारा न करने की सीख भी देते हैं।  बड़ा दिल- पापा का दिल बहुत बड़ा है, कई बार उनके पास पैसे नहीं होते हुए भी वे अपनी जरूरत भूलकर हमारी जरूरतों और कभी  कभी गैरजरूरी फरमाइशों को भी पूरा करते हैं वे कभी हमें या परिवार के सदस्यों को किसी भी चीज के लिए तरसने नहीं देते। बच्चे कोई  बड़ी से बड़ी गलती भी क्यों न कर दें, पापा हमेशा कुछ देर गुस्सा दिखाने के बाद उसे माफ कर देते हैं ।  पापा कभी अपनी कोई तकलीफ नहीं बताते बल्कि वे घर के लोगों की हर जरूरत और तकलीफ का पूरा ध्यान रखते हैं। इन्हीं सब विशेषताओं के कारण पापा की महानता और अधि‍क बढ़ जाती है और उनकी तुलना दुनिया में किसी से भी नहीं की जा सकती। पिता प्रत्येक बच्चे के लिए धरती पर ईश्वर का साक्षात रूप होते हैं। वे अपनी संतान को सुख देने के लिए अपने सुखों को भी भुला देते हैं। वे रात दिन अपने बच्चों के लिए ही मेहनत करते हैं और उन्हें वे हर सुविधा देना चाहते है जो उन्हें भी कभी नहीं मिली।.. शायद इसीलिए पिता, दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।अज़ीज़ भी वो है, नसीब भी वो है,

दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है

उनकी आशीर्वाद से चलती हैज़िन्दगी

क्यों की भगवान भी वो है,औरतक़दीर भी वो है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pz6k

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *