नाबालिक लड़की का शादी की नियत से हुआ अपहरण, मामला दर्ज

जामा थाना क्षेत्र के महारो से एक नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के परिजनों ने बताया कि बीते रविवार को सुबह लड़की को घर में नहीं पाया गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब लड़की का कहीं पता नहीं चला तो सोमवार को परिजनों ने इसकी सूचना जामा थाना को दी। जिसमें लड़की के पिता ने बताया कि दुमका नगर थाना क्षेत्र के बक्सी बांध मुहल्ले के अमन कुमार राउत लगातार उसकी बेटी को फोन किया करता था। उन्होंने अमन पर शादी की नियत से लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने बताया कि कांड संख्या 24/23 के तहत भादवि की धारा 363, 366 ए में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुट गयी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w57m

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *