महागामा। प्रखंड कार्यालय के समक्ष झारखंड राज्य किसान सभा के जिला सचिव अशोक साह के नेतृत्व में किसानों मजदूरों के समस्याओं के निदान के लिए 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। किसान सभा की मांगों में सरकारी घोषणा के आधार पर सभी किसानों को सूखा राहत राशि अविलंब भुगतान किया जाए।जिले को अकाल क्षेत्र घोषित कर अकाल संहिता लागू किया जाए।सरकारी घोषणा के तहत सभी विद्युत उपभोक्ताओं को एक सौ यूनिट प्रति परिवार बिजली बिल माफी कर बिल दिया जाए।सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत छूटे हुए व्यक्ति का नाम राशन कार्ड में जोड़ा जाए तथा राशन कटौती बंद किया जाए।मुफ्त राशन वितरण प्रति माह नियमित किया जाए।मनरेगा के तहत बृहद पैमाने पर मजदूरों को 200 दिन प्रति वर्ष काम दिया जाए एवं न्यूनतम मजदूरी 600 रुपए प्रतिदिन भुगतान किया जाए। खेतिहर मजदूरों और दो हेक्टेयर भूमि तक के छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद 5000 रुपए मासिक पेंशन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सुंदर जलाशय से प्रखंड के सभी खेतों में सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।प्रखंड स्तर पर कोल्ड स्टोरेज खोलने की व्यवस्था किया जाए।प्रखंड के विभिन्न गांव में सरकारी जमीन पर मकान बना कर रहने वाले सभी भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा दिया जाए। धरना के बाद प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा मांग पत्र समर्पित किया गया। धरना प्रदर्शन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अख्तर, भोला प्रसाद साह, अनिल सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cwj7