कुम्हारटोली सेवा समिति लगायेगी नि:शुल्क नेत्र जांच सह चश्मा वितरण शिविर

नेत्र जांच हेतु निबंधन नरसिंह सिनेमा के सामने कुम्हारटोली चिकित्सालय में हो रहा है 

IMG_20210212_091417_766
देवघर। संताल परगना की सेवा संस्थानों में अग्रगण्य संस्था कुम्हार टोली सेवा समिति 23 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक महिला विकास मंडल (जैन मंदिर के सामने गली) में नि:शुल्क नेत्र जांच सह चश्मा वितरण शिविर का आयोजन करेगी। उक्त जानकारी कुमम्हारटोली व्यवस्थापक गोपाल राम मंडल ने दी। श्री मंडल ने कहा कि जिन नेत्र रोगियों को नेत्र जांच करवानी हो वे अपना कुम्हारटोली के नरसिंह सिनेमा हॉल के सामने स्थित चिकित्सालय में बारह बजे से दो बजे तक आ के कार्ड बनवा सकते हैं। श्री मंडल ने आगे कहा कि यह शिविर कोलकाता के मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के सह संयोजन में लगायी जायेगी। जिसमें कोलकाता के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच की जायेगी। जिन्हें चश्मे की जरूरत पड़ेगी उन्हें मुफ्त में चश्मा दिया जायेगा, जिनका मोतियाबिंद निकलेगा उन्हें कोलकाता के मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल में मुफ्त में ऑपरेशन किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान सचिव मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी गोविंद राम अग्रवाल, अस्पताल विभाग मंत्री इंदु नथानी, मुख्य सचिव कुम्हार टोली सेवा समिति सुभाष मुरारका व गोपाल राम मंडल जुटे हुए हैं। नेत्र जांच कराने वाले लोगों का निबंधन नरसिंह सिनेमा के सामने कुम्हारटोली चिकित्सालय में हो रहा है। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/amrj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *