राज्य में सुनिश्चित हो कुशवाहा की राजनीतिक भागीदारी – कुशवाहा राकेश महतो

जिला स्तर पर संयोजक मंडल बनाकर करें कमेटी का निर्माण - प्रवीण सिंह कुशवाहा

आपसी मतभेद भुलाकर हो संगठित- लोकनाथ

15

बड़कागांव-/ राज्य समेत पूरे देश में कुशवाहा की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो और यह तभी संभव है जब हम सभी मिलकर संगठित रहेंगे और एक साथ वोट करेंगे उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो ने अपने संबोधन में हजारीबाग ज्ञान ज्योति मार्केट में आयोजित राजनीतिक भागीदारी एवं कमेटी विस्तार कार्यक्रम को अपने संबोधन में कहा आगे उहोंने कहा कि झारखंड राज्य में कभी तीन सांसद व छः विधायक हुआ करते थे लेकिन आपसी फूट के परिणाम स्वरूप आज हम लोग सिर्फ एक विधायक से ही संतोष कर रहे हैं जिसे 2024 में पूरा करना है जिसके लिए सभी राष्ट्रीय व राज्य स्तर के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेवारी ईमानदारी  पूर्वक निभानी होगी । वहीं विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिला स्तर पर संयोजक मंडल बनाकर कमेटी का विस्तार कर तेजी लाए जिसके लिए मनोनीत कमेटी को कठोर परिश्रम करने की जरूरत है। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि आपसी मतभेद को भुलाकर एक संगठन के तहत कार्य करने की आवश्यकता है तथा समाज को शिक्षित बनाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ही राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो व संचालन अधिवक्ता निशांत सिन्हा एवं अजीत देव के द्वारा किया गया। जिसकी शुरुआत उपस्थित सभी समाजसेवियों व अतिथियों द्वारा महामना गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर समीप दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया साथ ही साथ उपस्थित सभी समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा गौतम बुद्ध के उपदेशों को आत्मसात किया गया।  कार्यक्रम में मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार महतो द्वारा प्रत्येक जिला व प्रखंड के वरीय समाजसेवियों से उनकी विचार ली गई तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर राष्ट्रीय निर्देशानुसार कार्य करने का संकल्प लिया गया। मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो ,विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड राज्य प्रभारी प्रवीण सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन कुशवाहा ,प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार महतो, बसपा प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिगंबर मेहता, अजीत देव ,उमेश दांगी ,राष्ट्रीय महासचिव अवधेश मेहता, विदेशी मेहता , भरत मेहता, नरेश कुमार, सुनील कुमार, बबलू कुशवाहा, विकास मेहता ,पन्नू महतो, नागेश्वर महतो, बबलू कुशवाहा, राजेश कुशवाहा प्राचार्य रामसेवक ,अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार, दिनेश कुशवाहा, टुकेश्वर प्रसाद, जयनारायण प्रसाद ,सुषमा देवी, चुरामणि, रेनू देवी, रीता देवी, वीणा देवी ,मालती प्रसाद ,सोनी कुशवाहा, बिना प्रसाद के साथ-साथ राज्य के सभी जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/szdp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *