कुसुमघाटा पोस्ट मास्टर गिरफ्तार, भेजा दुमका जेल

संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के कुसुमघाटा पोस्ट मास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को दुमका जेल भेज दिया। टोंगरा थाना प्रभारी राजेश कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक कुसुमघाटा गांव के पोस्ट मास्टर प्रदीप किस्कू के खिलाफ साधन गोरांई ने 8 अप्रैल 2023 को एक लिखित शिकायत किया था। जांच पड़ताल के बाद कुसुमघाटा पोस्ट मास्टर प्रदीप किस्कू के विरुद्ध धारा 408, 409, 419 व 420 के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित पोस्ट मास्टर प्रदीप किस्कू जिले के जामा थाना क्षेत्र के खटंगी गांव के रहने वाले हैं। बुधवार को टोंगरा पुलिस ने खटंगी से आरोपित प्रदीप किस्कू को गिरफ्तार कर दुमका जेल भेज दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5f2q

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *