मधुपुर। हावड़ा -नई दिल्ली मुख्य रेलमार्ग पर हावड़ा – दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी से आरपीएफ आसनसोल की सीआइबी टीम ने बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है । साथ ही सीआईबी टीम ने तीन शराब तस्कर राजेश कुमार बेगुसराय, आकाश कुमार बाढ़, गोैरव कुमार फतेहपूर वैशाली निवासी को रंगे हाँथ गिरफ्तार किया है । जब्त शराब 102 बोतल अंग्रेजी शराब,व 48 पाउच अंग्रेजी शराब है शराब का कुल मूल्य 42010 रुपया बताया गया है । तस्करो ने शराब की बोतले पाँच बैग व थैला में भरकर ले जा रहे थे । बताया जा रहा है कि इन दिनो बड़ी मात्रा में बंगाल व झाररवण्ड से रेल मार्ग द्वारा शराब की तस्करी बिहार की जाती है । सूचना पर आरपीएफ की सीआईबी टीम के आसनसोल एएसआई एन चक्रवर्ती, हेड कांस्टेबल बी राय, हेड कांस्टेबल के प्रसाद ने ट्रेन की तलाशी लिया। टीम के अधिकारियों ने बताया कि जब विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध आगे की कार्यवाही के लिए जिले के उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया!