गिरिडीह। दिवंगत शिक्षा मंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश कुमार उर्फ़ राजू महतो शनिवार की दोपहर डुमरी अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में कार्यकर्ताओं से भेंट कर क्षेत्र की समस्यायों की जानकारी ली। साथ ही अपने पिता की नीति व सिद्धांतो पर चलने की बात कार्यकर्ताओं से कही।मौके पर उनके भाई दिवाकर कुमार,प्रभाकर कुमार,प्रदीप कुमार एक साथ चलने का भरोसा कार्यकर्ताओं को दिया। वहीं डुमरी उप प्रमुख उपेन्द्र महतो से फोन कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिया। दिवंगत मंत्री पुत्र कार्यकर्ताओं के साथ करीब एक घंटा रहे। जबकि इस दौरान उन्होंने स्थानीय पत्रकारो से बातचीत की।मौके पर राजकुमार पाण्डेय,राजकुमार मेहता,मिथलेश महतो,कैलाश चौधरी,कारी बरकत अली,डेगनरायण महतो,प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार महतो उर्फ़ राजू महतो, मुमताज अंसारी, जगरनाथ ठाकुर, कन्हैया विश्वकर्मा,विनय कुमार, मीडिया प्रभारी अजय महतो, उमा शंकर महतो, राजकुमार मेहता आदि दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।