हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र में विभाग द्वारा गांव गली मोहल्लों को जगमग करने के लिए बीते वर्ष लाखों रुपये खर्च कर एलइडी स्ट्रीट लाइटें खरीदी गई।लेकिन वह भ्र्ष्टाचार का भेंट चढ़ कर रह गया। विभाग से टेंडर लेकर ठेकेदार द्वारा खरीदकर लाई गई एलइडी महागामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मार्गों व गली मुहल्लों में लगवाई गई। जिसके बाद अब स्ट्रीट लाइटों पर भ्रष्टाचार की काली छाया पड़ती दिखाई दे रही है। कारण कि महज चार से पांच माह की अवधि में ही अधिकतर लाइटें खराब हो चुकी हैं। ऐसे में ठेकेदार द्वारा लगाई गई एलइडी स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।क्षेत्र के ग्रामीण नीरज कुमार, मुख्तार, अफरोज, नदीम, अख्तर, प्रिंस कुमार, कुंदन कुमार आदि का कहना है कि हर एक पंचायत के गांव मुहल्ले में लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई एलईडी स्ट्रीट लाइट भ्र्ष्टाचार का भेंट चढ़ गया है।क्योंकि लगाई गई लाइट की गुणवत्ता सही नहीं है।अधिकतर लाइटें खराब पड़ी है।यदि गुणवत्ता सही होती तो लाइटें बार बार खराब नहीं होती। दरअसल,महागामा प्रखंड क्षेत्र में लगाई गई करीब लाखों की संख्या में एलइडी स्ट्रीट लाइटें लगातार खराब होना बड़े घोटाले की आशंका पैदा करती है। अब बारिश के मौसम में शाम होते ही मुख्य सड़क व गली-मुहल्ले में अंधेरा पसर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विभाग के साथ साथ एलईडी कंपनी को इसकी शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई पहल नहीं की जा रही है। टेंडर जारी होने के बाद लाइटें लगाने की औपचारिकता पूरी कर विभाग से राशि प्राप्त कर रफू-चक्कर हो गए हैं। लेकिन इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
लाइट खराब रहने से अप्रिय घटनाओं का रहता है भय
कुछ समय पूर्व क्षेत्र में लगाई गई लाइटों में अधिकांश खराब होने के कारण शाम ढलते ही गांव मुहल्ले की सड़कों व विभिन्न वार्डो की गलियों में अंधेरा पसर जाता है। ऐसे में अंधकार की वजह से छीना-छपटी व चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं का भय बना रहता है। कोयला पंचायत के वार्ड नम्बर 13 के वासियों ने बताया कि यहां मात्र 15 लाइट ही लगाई गई थी, ये भी लगभग सभी खराब पड़ी हैं।
कम लगी हैं लाइटें,वह भी खराब
कोयला पंचायत वार्ड नं-10 के निवासी अभय कुमार, नवल कुमार,राकेश कुमार, आदि ने कहा कि उनके वार्ड में आबादी के लिहाज से लाइटें अपेक्षाकृत कम लगी हैं।और लगी भी है तो ये लाइटें भी खराब हो रहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड में लगाई गई लाइटों की जांच होनी चाहिए। ठेकेदार इसमें भ्रष्टाचार कर गए हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o9ae