विधायक ने 31 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

3

रिपब्लिक नेशन। निरसा- विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने सोमवार को निरसा, केलियासोल और एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र में 31 लाख के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़कर और शिलापट्ट लगाकर किया। जिसमें केथारडीह में शेड (4.60 लाख), चांच खुदिया नदी में मुक्ति धाम में शेड (4.70 लाख), जोगरात नापित पाड़ा में पीसीसी पथ (3.18 लाख), जुनकुंदर राय बस्ती में एक सौ पीसीएस पथ व पेपर ब्लॉक (चार लाख), पंचमोहली में पांच सौ फीट पीसीसी पथ (5.80 लाख) व केएमसीईएल पुराना अस्पताल के पास चार सौ फीट पीसीसी पथ (4.77 लाख), लायकडीह में चार सौ फीट पीसीसी पथ (3.81 लाख) शामिल है। मौके पर मंडल अध्यक्ष बापी दे, मुखिया सकुंतला महतो, रंजीत पासवान, भक्तू महतो, धनंजय गोस्वामी, जोबा गोस्वामी, अंजली बाउरी, नेपाल महतो, पप्पू पासवान, सांसद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, धीरज सिंह, रिंटू पाठक, शशिकांत दुबे, संजय ठाकुर, गौतम पासवान, रुस्तम पासवान, अमित अंबष्ठ, धीरज पांडेय, पलास बोस, विनोद कुमार, नागेंद्र यादव, रमेश पांडेय, मिथलेश साव, अंगद पांडेय, हीरु राय आदि थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/202s

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *