लाईन होटलों में पानी की तरह परोसा जाता है शराब…

12

डुमरी। प्रखंड के दोनों थाना क्षेत्रों डुमरी एवं निमियाघांट के विभिन्न गांव मुहल्लो व जीटी रोड किनारे अवस्थित लाईन होटलों में अवैध महुआ और अंग्रेजी शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है।पुलिस प्रशासन की कोशिशों के बावजूद महुआ शराब की अवैध चुलाई एवं बिक्री पर लगाम नहीं लग रहा है।जीटी रोड किनारे अवस्थित लाईन होटलों में शराब पानी की तरह परोसा जाता है। जबकि करिहारी पहाड़ी के तलहटी बने झोपड़ीयों में तो अवैध महुआ शराब पीने वालों की भीड़ आसानी से देखी जा सकती है।वहीं अहले सुबह अवैध महुआ शराब की चुलाई करने वाले धंधेबाजों को जार में भरकर महुआ शराब को बाइकों व साइकिलों से ले जाते देखा जा सकता है।हालांकि अब शराब को उसके निर्धारित स्थल तक पहुंचाने का तरीका अवश्य ही धंधे में शामिल लोगों ने बदल लिया है।धंधेबाज शराब पहुंचाने के लिए बच्चों का उपयोग करते हैं। शराब चुलाई व निर्माण तथा बिक्री के लिए चर्चित है ये स्थान &अवैध महुआ शराब की चुलाई व बिक्री की बात करें तो जानकारी के अनुसार डुमरी थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला,जोल्हाडीह,धनहरा,अमरा,तांबागुड़ीयो,दुधपनिया,जमुनिया नदी किनारे,बरीटोला,चेगरो,घुटवाली,कुलगो गांधी नगर आदि क्षेत्रों निमियाघांट थाना क्षेत्र के नगरी, नगलो,जरूवाडीह,टिंगरा,खांकी पोरदाग,रेलवे फाटक  समीप,केंदुआडीह,रेलवे स्टेशन के समीप,गट्टीगढ़हा, बलथरिया,लक्ष्मण के समीप संचालित एक होटल, दुधपनिया आदि के साथ साथ उत्तराखंड क्षेत्र के तेलखारा,तिरंगा मोड़,राजाबेड़ा आदि विभिन्न क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब की चुलाई व बिक्री की जाती है।वहीं कई क्षेत्रों में अंग्रेजी मिलावटी शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है।उपरोक्त स्थानों में कई स्थान ऐसे हैं जहां अवैध महुआ शराब की चुलाई के लिए मशीन का उपयोग किया जाता है। वहीं हरियाणा,चंडीगढ़,बंगाल से आयातित मिलावटी अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री संचालित की जा रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qr56

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *