एसबीआई के सौजन्य से 57 लाभुकों के मध्य 90 लाख 25500 का ऋण वितरित
देवघर। गुरूवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में और भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित 57 लाभुकों के मध्य 90 लाख 25500 के ऋण का वितरण किया गया। इन लाभुकों को डे नूल्म के सेप घटक के अंतर्गत ऋण मुहैया कराया गया है। जिसमें 7 परसेंट ब्याज दर का प्रावधान है। इस से अधिकतर बेरोजगारों एवं कम पूंजी वाले दुकानदारों को उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नियमित ऋण चुकोती करने से निश्चित ब्याज दर में सब्सिडी मिलेगी। लाभुकों के रूप में महिलाएं एवं पुरुष दोनों को ही समान अवसर देते हुए चयनित किया गया है। पहली बार यह सफल कार्य देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त शैलेंद्र लाल एवं भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक के सौजन्य से किया गया। जिसमें एक साथ 57 लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया। समारोह में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, अग्नि बैंक प्रबंधक, प्रबंधक शाखा प्रबंधक प्रबंधक एवं देवघर नगर निगम के नगर निगम प्रबंधक हिमांशु शेखर, कौशल किशोर, सामुदायिक संगठन करता कुमारी अलका सोनी सीमित श्वेता कुमारी सविता देवी तारक नाथ पांडे उपस्थित थे।