सुकुलखपिया में आयोजित मंडा पूजा में स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद हुई सम्मिलित

झारखंड की संस्कृति की पहचान है मंडा पूजा-अंबा प्रसाद

3

बड़कागांव: I बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सुकुलखपिया में आयोजित मंडा पूजा में स्थानीय विधायक सुश्री अंबा प्रसाद सम्मिलित हुई । विधायक ने प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सुकुलखपिया पहुंच कर शिव भक्तों को मंडा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने मौजूद हजारों की संख्या मे शिव भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड का पारम्परिक लोकपर्व मंडा पूजा हर साल धूमधाम से मनाया जाता है यह पर्व झारखंड की संस्कृति की पहचान है तथा शिव भक्त मंडा पूजा अच्छी बारिश, खेती और समृद्धि के लिए मनाते हैं । उन्होंने आयोजन कर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि मंडा पूजा के नाम पर लोगों को एक सूत्र में पिरोए जाने का काम किया है । जिस भी ग्राम में मंडा पूजा का आयोजन होता है वहां के आसपास का पूरा वातावरण भक्तिमय एवं भगवान भोले शंकर की आशीर्वाद से परिपूर्ण होता है। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  विशेश्वर नाथ चौबे, मुखिया बेबी कुमारी, ,पूर्व मुखिया बिगल चौधरी,उप मुखिया सुबोध सिंह, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष श्याम कुमार भार्गव, राम किशोर शुक्ला, कृष्ण कुमार भार्गव, रामकृष्ण शुक्ला, प्रकाश नाथ पांडे, मिसबाह उल हक, ज्ञानी प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार साव, निरंजन कुमार, आकाश नाथ पांडे,वीरेंद्र शुकला, बसंत सिंह,दीपक सिंह, मदन राम, चेतलाल राम, परदेसी भुइयां, छात्रधारी साव समेत सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/937t

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *