शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा प्रखंड के शिकारीपाड़ा, जामकांदर आदि ग्रामों में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मां चैती काली पूजा मनाई गई। पुरोहित ने विधिवत रूप से मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। परंपरा के अनुसार पूरे चैत महीने के शनिवार एवं मंगलवार को मां काली के दरबार में विधिपूर्वक पूजा अर्चना किया जाता है। शिकारीपाड़ा में मां सिंह वाहिनी मंदिर , मां काली मंदिर एवं कुम्हारपाड़ा में मां काली की पूजा की गई। तो जामकांदर के ग्वालापाड़ा के मां काली मंदिर एवम नीचे टोला के मां काली मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में आए और मां के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किए और मन्नतें मांगी।ऐसी मान्यता है कि चैत माह के शनिवार या मंगलवार को मां काली की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।