मधुपुर अंचल पुलिस निरीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में की अपराध मासिक समीक्षा बैठक

IMG-20230103-WA0088
मधुपुर। मधुपुर अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को अंचल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी के साथ मासिक अपराध समीक्षात्मक बैठक किया। उन्होंने मधुपुर,करौ ,पथरोल, मार्गोमुंडा, बूढै़ई समेत महिला थाना मधुपुर में दर्ज विभिन्न मामलों का विस्तार पूर्वक अवलोकन करते हुए लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया । उन्होंने दागी,लाल वारंटी, फरार आरोपित को गिरफ्तार करने को कहा गया। उन्हों ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर चौक चौराहा सीमावर्ती क्षेत्र में वाहन चेकिंग लगातार लगाने को कहा। मौके पर मधुपुर पुलिस इंस्पेक्टर इंचार्ज रामदयाल मुंडा,पथरौल थाना प्रभारी मनीष कुमार, मारगोमुंडा थाना प्रभारी अनुरंजन समेंद्र समद, बुढ़ई थाना प्रभारी हीरालाल तुबीद, करो थाना प्रभारी चंदन दुबे व महिला थाना प्रभारी मधुपुर रेणु कुमारी मौजूद थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a62z

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *