मधुपुर रेलवे मैन की सूझबूझ से बडी़ रेल दुर्घटना टली

IMG-20230116-WA0089
मधुपुर। असनसोल रेल मंडल के मुख्य रेल मार्ग पर सोमवार को की मैन की सूझबूझ से रेल दुर्घटना टल गई । मधुपुर जसीडीह रेल मार्ग के बीच स्थित नवापतरो हॉल्ट के पोल संख्या 298-15/17 के पास ब्रिज के निकट अप रेलवे ट्रैक फैक्चर होने की सूचना पर रेलवे प्रशासन ने रेल परिचालन तुरंत बंद करा दिया । सूचना पर संबंधित विभाग के पीडब्लू आई अधिकारी अजय आनंद और आरपीएफ सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र प्रसाद अन्य रेल कर्मियों के साथ पर पहुंचकर मामले की छानबीन किया । इसके बाद फैक्चर रेलवे ट्रैक को जांच करने के बाद मरम्मति किया । तब जाकर अप में रेल परिचालन प्रारंभ किया गया । इस बीच ट्रेन चालकों को सतर्कता पूर्वक रेलवे ट्रैक ट्रेन परिचालन कराने का निर्देश जारी किया गया | इस बीच झाझा आसनसोल मेमू की ट्रेन मधुपुर में करीब 30 मिनट तक खड़ी रही । मेमू ट्रेन के विलंब से चलने से लोकल रेल यात्री को परेशानी हुई । ट्रेन परिचालन प्रारंभ होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली । घटना के संबंध में बताया जाता है कि की मैन ड्यूटी के दौरान नियमित रेलवे ट्रैक की जांच कर रहा था । इसी दौरान उसकी नजर ट्रैक फैक्चर पर पड़ी । फिर उसने तुरंत सूझबूझ से काम लिया । उसी ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी के चालक को इशारा करके उसे रोका । इसकी सूचना अपने विभाग के अधिकारियों को दिया । रेल प्रशासन ने बताया कि मामूली फैक्चर था । फिर भी रेलवे सूचना पर अलर्ट हो गया । इस पटरी से गुजरने वाले सभी ट्रेन के चालकों को धीमी गति से ट्रेन चलाने का निर्देश जारी किया गया है । रेल अधिकारी मामले की जांच कर रहे है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ms6d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *