मधुपुर। रेल थाना अंतर्गत जोड़ामो स्टेशन पैदल ऊपरी पुल के निकट अप प्लेटफार्म से रेल पुलिस ने बुधवार को एक 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्लेटफार्म पर युवक का शव की सूचना मिलने पर स्थानीय स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना मधुपुर जीआरपी को दिया | सूचना पर मधुपुर जीआरपी के एएसआइ शंभू शर्मा और आरपीएफ के एसआई धर्मेंद्र प्रसाद एएसआइ यू मंडल जोड़ामो स्टेशन पहुंचे और घटना की जानकारी लिया । रेल पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया । रेल पुलिस ने बताया कि मृतक का पहचान नहीं हो पाया है । आशंका जताया जा रहा है कि युवक की मौत ठंड से हुई है । इस संबंध में मधुपुर जीआरपी ने यूडी केस दर्ज कर छानबीन कर रही है!