सरकार धार्मिक क्षेत्र के विकास के नाम पर पुरोहितों को विस्थापित ना करें : महासभा

पर्यटन नहीं, तीर्थाटन को भी बढ़ावा दे सरकार : महासभा

सरकार की पर्यटन एवं तीर्थाटन नीति अलग अलग होनी चाहिए : महासभा

संगठित बनें, संघर्ष करें व अपने हक की आवाज उठाएं : महासभा

बासुकीनाथ। सरकार सिर्फ पर्यटन ही नहीं बल्कि तीर्थाटन को भी बढ़ावा दे। सरकार की पर्यटन एवं तीर्थाटन नीति अलग अलग होनी चाहिए उपरोक्त बातें अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने शुक्रवार को बासुकीनाथ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। महेश पाठक ने कहा कि सरकार मस्जिद, गुरुद्वारा व चर्च का अधिग्रहण नहीं करती है, बल्कि सिर्फ मंदिरों का ही अधिग्रहण कर रही है। यह पूरे भारतवर्ष में देखने को मिल रहा है। शासन का काम देश को सुचारू व व्यवस्थित ढंग से चलाना है। पुरोहितों का काम धर्म का प्रचार प्रसार करना संस्कृति व परंपरा को जीवित रखना है। सरकार तीर्थ पुरोहितों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। सरकार सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों को तीर्थाटन क्षेत्र के रूप में डिवेलप करें। प्रमुख तीर्थ स्थलों को आपस में जोड़े। तीर्थस्थल का तीर्थ स्थल की दृष्टि से ही विकास करना चाहिए न कि पर्यटन स्थल के रूप में। तीर्थों की महिमा तीर्थ पुरोहित ही संजोकर रख सकते हैं। पर्यटक स्थल के गाइड नहीं। सरकार तीर्थस्थल और पर्यटन में भिन्नता करे। सरकार तीर्थ पुरोहितों का सहयोग लेकर चले तभी तीर्थों का समग्र विकास होगा। प्रशासन मंदिरों में तीर्थ पुरोहित के साथ सामंजस्य पूर्वक कार्य करें। तीर्थ स्थल को पुलिस छावनी में न तब्दील करें। मंदिर के कार्यों में तीर्थ पुरोहितों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य मिलना चाहिए। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन नागर को बासुकीनाथधाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के द्वारा विधि-विधान पूर्वक षोडशोपचार पद्धति से बाबा बासुकीनाथ माता पार्वती, माता काली की पूजा अर्चना एवं वैदिक आरती कराई गई। पूजन उपरांत बासुकीनाथ मंदिर परिसर स्थित झूलन मंदिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बासुकीनाथधाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा, महामंत्री संजय झा, मीडिया प्रभारी कुंदन झा, सभा के प्रवक्ता सुबोधकांत झा पार्थो, वैदिक पंडित राजू झा, कुंदन पत्रलेख, वासुदेव पंडा, शोभाराम पंडा, धर्मेंद्र झा, उमेश पंडा, विवेक पंडा, सदाशिव पंडा, मोहनानंद झा, दिवाकर झा, मुन्ना पंडा, योगेश पंडा, अमरनाथ पंडा, कुणाल झा, सुमन झा, आजाद झा, मनोरंजन झा बाटुल, परमजीत झा, छोटू झा, आशुतोष झा सहित बासुकीनाथ के दर्जनों पंडा- पुरोहित मौजूद थे।


तीर्थ पुरोहितों ने ही हमारे धर्म स्थलों की पौराणिकता, हमारी सभ्यता, संस्कृति को सहेज कर रखा है

तीर्थ पुरोहितों ने ही हमारे धर्म स्थलों की पौराणिकता, हमारी सभ्यता, संस्कृति को सहेज कर रखा है। हिन्दू धर्म पर जितने प्रहार, आक्रमण, कुठाराघात हुए है उतना किसी अन्य धर्म पर हुआ होता तो कब का विलुप्त हो चुका है। लेकिन तीर्थ पुरोहितों ने अपनी सभ्यता, संस्कृति, इतिहास को संजों कर रखा है। सभी तीर्थ पुरोहित पूज्यनीय है। श्रद्धालु आपके कर्म के कारण आपकी पूजा करते है। भारत की संस्कृति का प्रचार प्रसार करने में तीर्थ पुरोहितों की अहम भूमिका है। जितने भी तीर्थों के विकास परिषद बनेंगे उन सभी में तीर्थ पुरोहितों को शामिल किया जाए। सरकार मंदिरों के मौलिक स्वरूप के साथ छेड़छाड़ के बगैर मंदिरों का विकास करे। मन्दिर का मुद्दा प्रशासन नही तीर्थ पुरोहित ही तय करें।

सरकार मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च का नही सिर्फ मंदिर का करती है अधिग्रहण

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा कि सरकार मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च का अधिग्रहण नही करती है सिर्फ मंदिर का ही अधिग्रहण करती है है। इसका महासभा विरोध करती है। सरकार तीर्थस्थलों की सुरक्षा व विकास करे लेकिन मंदिरों की पूजा व्यवस्था व आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें।

देवघर कोरिडोर का मुद्दा उठाया, कहा पहले पहले पुनर्वास करें फिर

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने देवघर में 700 वर्ष के इतिहास को लेकर चर्चा उठायी। देवघर कोरिडोर का मामला उठाया। कहा कोरिडोर निर्माण में पहले पुनर्वास करे तभी विस्थापित करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा कि देवघर में कॉरिडोर निर्माण का मुद्दा गरमाया हुआ है। सरकार मंदिर के आसपास के तीर्थ पुरोहितों को विस्थापित करने के पूर्व उनके पुनर्वास की नीति बनाए। उन्हें समुचित आश्रय दे, तभी उनके घरों को तोड़ने व उन्हें हटाने की मुहिम चलाएं।

आज से बैद्यनाथधाम में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन होगा

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा का अधिवेशन सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी व कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक आज शनिवार से बैद्यनाथधाम में आयोजित होगी। इस अधिवेशन में भारतवर्ष के सभी प्रमुख तीर्थों के पुरोहित भाग लेंगे। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा कि इस दो दिवसीय अधिवेशन में भारतवर्ष के 100 से ज्यादा तीर्थों से आए प्रतिनिधि मंडल सदस्य भाग लेंगे। उपरोक्त बैठक में विभिन्न तीर्थ स्थलों की समस्या, वहां के शासन प्रशासन की नीतियों पर चर्चा होगी। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस शनिवार को शोभा यात्रा व सत्र का सम्बोधन होगा। इस कार्यक्रम का समापन रविवार को होगा।  
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nrr2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *