फुटबॉल के फाईनल में पहुंचे‎ महेशपुर विधायक‎ प्रो.मरांडी

विधायक के समक्ष भाजपा छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन

IMG-20230120-WA0096
पाकुड़। पाकुडिया प्रखंड के बनियापासार पंचायत के महेशकटा ग्राम में मार्शल संघ के बैनर तले तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मे मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी पहुंचे‎ साथ में जिप अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम, प्रमुख कालीदास मरांडी, मुखिया सलोमी बेसरा सहित अन्य उपस्थित‎ हुए। सभी अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा‎ पारंपारिक आदिवासी रिति-रिवाज से भव्य स्वागत किया गया। फाईनल का शुभारंभ विधायक‎ ने फुटबॉल को किक मार कर किया इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाडियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और सोहराय पर्व का बधाई भी दिया साथ ही हौसला बढ़ाते हुए खेल को और बेहतर तरीके से खेलने को लेकर प्रोत्साहित किया। फाईनल मुकाबला गायपाथर और आलुदहा टीम के बीच खेला गया जिसमें‎ गायपाथर की टीम विजेता बना। विजेता टीम को बीस हजार एवं उपविजेता टीम को पंद्रह हजार रुपया नगद देकर विधायक एवं जिप अध्यक्ष ने दोनों‎ टीमों को सम्मानित किया गया। दूसरी ओर फाईनल मैच के बीच में ही मंच पर पंचायत के सेकड़ो लोग भाजपा छोड़ कर झामुमो पार्टी में शामिल हुए शामिल होने वालों में सोहन हेम्ब्रम, रहामन हेम्ब्रम, निरोल मरांडी, राजेश हेम्ब्रम, मनोज मुर्मू, प्रधान किस्टो मुर्मू, प्रमाणिक सुंदर हेम्ब्रम सहित अन्य थे। वही विधायक प्रो.मराडी व जिप अध्यक्ष ने सभी को माला पहनकर झामुमो पार्टी‎ में स्वागत किया। मौके पर विधायक श्री मरांडी ने उपस्थित‎ खेलप्रेमी व भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए एंव झारखंडी हित में लिए‎ गए फैसलों को देखते हुए अधिक से अधिक लोग झामुमो पार्टी से जुड़ रहे है जिसमे संगठन को बल मिलेगा और मजबूत‎ होगी‎ इसी से पता चलता है की हेमंत सोरेन सरकार बेहतर कार्य कर रही है एवं ग्रामीण इलाको में सरकार की योजना पहुंच रहा है। मंच का संचालन झामुमो प्रखंड सह बीससुत्री अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया। मौके पर प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष अशोक भगत, देवीधन टुडू, छोटू भगत, विश्वजीत दास, नेजाम अंसारी, रोशन अली, सुनील सहित खेल कमिटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता एवं दर्जनों खेल प्रेमी उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w0t7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *