मनरेगा योजनाओं में अनियमितता को लेकर हिरणपुर प्रखंड में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हिरणपुर थाने में संबंधितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश

फोटो संख्या PKR 7 (डीसी)

पाकुड़ I  हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा पंचायत में मनरेगा योजना से क्रियान्वित योजना में प्राप्त शिकायतों के आलोक में उप विकास आयुक्त मो शाहिद अख्तर के द्वारा जिला स्तरीय जांच दल गठित कर मामले की जांच कराई गई। जांच दल के द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन के आलोक में पंचायत डांगापाड़ा में मनरेगा योजना के तहत क्रियान्वित सिंचाई कूप निर्माण योजना में बरती गई वित्तीय अनियमितता के लिए संबंधित दोषियों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारीहिरणपुर को निर्देश दिया गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i31j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *