गिरिडीह। भाकपा माले नेता सह गिरिडीह विधान सभा प्रभारी कॉमरेड राजेश सिन्हा की अगुवाई में जय श्री रबर फैक्ट्री से हटाए गए मजदूर के हक की लड़ाई लड़ी जा रही है। लड़ाई रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। भाकपा माले ने समय सीमा तय कर आर या पार की लड़ाई के लिए मोर्चा खोल दिया है। लेबर ऑफिस में एल एस रवि ने पीड़ित मजदूरों से पूरा पुरा घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और रबर फैक्ट्री मालिक के प्रतिनिधि मेनेजर अरुण शर्मा से भी विस्तृत जानकारी ली। माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा की शुक्रवार मजदूर उनके आवास पर आए । मज़दूरों की समस्या से अवगत होकर रबर फैक्ट्री मालिक जो कोलकाता में रहते है,उनसे मजदूरों के सामने फोन पर बात की। बातचीत का सार्थक परिणाम नही निकलते देख फैक्ट्री के मेनेजर अरुण शर्मा से बात हुई बातचीतकेक्रम में उन्होंने कहा की जल्द ही फैक्ट्री मालिक से बात कर सारी बातों से उन्हें अवगत कराएंगे।
यदि जल्द मजदूरों का हक नहीं मिलता है तो,18 जनवरी को फैक्ट्री में माले ताला जड़ेगा।इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से गिरिडीह सदर एसडीएम को माले एक आवेदन सौंपेगी। फैक्ट्री को मजदूर चलाते है,किंतु गिरिडीह में 10% फेक्ट्री मालिक मजदूरों का मजबूरी का फायदा उठाते है,मजबूरी में गलत गलत लिखवा लेते है उसी लिखावट को कानूनन पेस करते है,ऐसे मालिक को चिन्हित कर के जिला में उजागर करने की जरूरत है, कई फैक्ट्री के मजदूर के साथ ऐसा हो रहा है।मजदूरों से उन्होने आवाहन किया की आप सभी मजदुर भाकपा माले से जुड़कर मेंबर बने ताकि माले और पुरजोर तरीके से आपके हक की लड़ाई लड सके। आगामी18 जनवरी को अनिश्चित कालीन के लिए ताला जड़ेंगेरबर फैक्ट्री में।
आज मुख्य रूप से श्याम सुंदर हजाम,शिव कुमार राणा,अरुण महतो,गिरधारी महतो,बजरंगी दास, अशोक दास, टीप नारायण दास,सुजीत नाग,रसिक मरांडी,बाबूलाल मरांडी,महेंद्र शर्मा,काली पासवान,बोधी दास आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sja3