मांडू विधायक ने होलंग में ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत बनने वाली सडक सुंदरीकरण कार्य का किया शिलान्यास

टाटीझरिया (हजारीबाग)/ ग्रामीण कार्य विभाग, मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजना अंतर्गत एनएच-100 मुख्य पथ होलंग से दुमुहान नाला तक 1.850 किमी पथ सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने रविवार को पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि जनता की समस्या उनकी प्राथमिकता सूची में पहले नंबर पर है। कहा कि जब भी मौका मिलता है, विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं को उठाने का काम करता हूं। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है। आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेगा। इस दौरान वह होलंग के उपस्थित सैकड़ों महिला-पुरुषों से उनकी समस्याओं को सुना व जल्द ही इन समस्याओं के समाधान करने की दिशा में पहल करने की बात कहा। उन्होंने टाटीझरिया अंचल में ग्रामीणों की परेशानी पर हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय से बात कर राजस्व कर्मचारी के पदस्थापन करने की बात कही। मौके पर योधी प्रसाद यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रोहित कुमार पटेल, प्रमोद सिन्हा, होपन सिंह, अरुण सिंह, अजय सिंह, अर्जुन राणा, गौतम कुशवाहा, बोधी महतो, बिनोद कुमार, जानकी महतो, हितेंद्र पटेल, बालेश्वर महतो, चंद्रकांत कुमार, नारायण महतो, बंधु महतो, जगदीश महतो, सैनाथ महतो, विशुन महतो, खीरो महतो, टुकन महतो, गिरधारी महतो, तिजु महतो, मोसमात भगिया, प्रमिला देवी, भैरव महतो, मुरली गंझू, डोमन महतो, प्रयाग गंझू, तिलो महतो, इंद्राम महतो, भुनेश्वर महतो, जगदीश महतो, सरजू गंझू, सुनिल वर्णवाल, लालमन महतो, सुजीत कुमार समेत सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rrqw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *