लोहा चोर हुए फरार, मारुती वैन जब्त, पुलिस और सीआईएसफ ने की छापेमारी
बेरमो / बेरमो में लोहा चोरों ने आतंक मचा के रखा है। अमलो में एक मारुती वैन में लदा अवैध लोहा जब्त किया गया।लोहा सीसीएल का बताया जा रहा है। इस अभियान को बेरमो पुलिस और सीआईएसएफ ने मिलकर छापेमारी की। वही मौका देख कर लोहा चोर फरार हो गया। मारुति वैन को सीआईएसफ ने बेरमो पुलिस के हवाले कर दिया। वही लोहा चोरी में इस्तेमाल की गई मारुती वैन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कुछ लोग वैन से उतर रहे हैं। ये लोग लोहा चोर भी हो सकते हैं। यदि इन लोगों से कड़ाई से पुलिस पूछताछ करे तो बेरमो से लोहा चोर का एक बड़ा नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। अब देखना हैं की प्रशासन इस मामले में क्या करती है।