संंवाददाता, मसलिया (दुमका)/ डॉक्टरों से आएदिन बदसलूकी एवं मानसिक तनाव कभी जन प्रतिनिधि तो कभी उच्च अधिकारियों के द्वारा हाल ही घटित कुछ वारदातों एवं कुछ मांगो को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया के ओपीडी बन्द रखा गया। इस संबंध में डॉ विकास कुमार ने बताया कि आईएमए के आव्हान पर सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सकों ने राज्यव्यापी एक दिवसीय हड़ताल पर रहने का निर्माण लिया। एवं अपने कार्य को बहिष्कार करते हुए ओपीडी बंद रखा गया। जिस कारण आज मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट गए। कहा की जनहित में आपातकालीन सेवा चालू है। कार्य बहिष्कार करने वाले डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ नरेश कुमार, डॉ दुर्गेश कुमार, डॉ विकास कुमार, डॉ उज्ज्वल पाल सहित कई स्वास्थ्य कर्मी थे।