जनसमस्याओं को लेकर मासस ने दिया धरना

20

निरसा /जनसमस्याओं से जुड़ी 5 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को मासस ने एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया और चेतावनी सभा की। मासस के प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य बादल बाउरी ने कहा कि प्रशासन प्रखंड की पंचायतों व गांवों में पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था अविलंब दुरुस्त करे। महत्वकांक्षी योजना मल्टी विलेज सप्लाई स्कीम को अविलंब चालू कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुगमा जलापूर्ति योजना के तहत एग्याकुंड पानी टंकी से मुगमा, शिवडंगाल,भालुकसुन्दा, गोपीनाथपुर, सियालकनाली आदि गांवों में पानी नहीं मिल रहा है। इन गावों में सुचारू रूप से पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने पीएम आवास, विकलांग पेंशन योजना में पारदर्शिता लाने, बंद पेंशन स्कीम को चालू करने, आवासीय, आय, जाति व ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने में शिथिलता और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि जमीन मोटेशन, रसीद नहीं कट रहा है। मौके पर आनंद महतो, पूर्व जिप सदस्य दिल मोहम्मद, मुखिया मनोज राउत, रामजी यादव आदि थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7cfl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *