बांधडीह बनवारा रोड में कालीमंदिर के समीप पुलिया निर्माण में मेट से रंगदारी मांगने का मामला
बासुकीनाथ। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधडीह- बनवारा सड़क मार्ग में पुलिया निर्माण का कार्य के दौरान डेढ़ लाख रूपये रंगदारी नहीं देने पर मेट अमिक कुमार मांझी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित मेट अमिक कुमार मांझी ने जरमुंडी थाना में बांधडीह गांव निवासी अमित मंडल पिता सुभाष मंडल एवं सरवन मंडल पिता रोहित मंडल के विरूद्ध रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने तथा गोली मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला 13 जनवरी शुक्रवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे की है। पीड़ित मेट अमिक मांझी ने जरमुंडी थाना में दिए आवेदन में बताया है कि बांधडीह रोड में काली मंदिर के समीप पुलिया निर्माण का कार्य करवा रहा था। तभी वहां पर बांधडीह निवासी अमित मंडल पिता सुभाष मंडल एवं सरवन मंडल पिता रोहित मंडल दोनों आकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट करने लगा और रंगबाजी के तौर पर डेढ़ लाख रुपैये की मांग किया। दोनों बोले पैसा नहीं देने पर घर से पिस्टल लाकर गोली मार देंगे और पूरे परिवार को भी उड़ा देंगे। मेट अमिक मांझी ने बताया कि दोनों का पूर्व में भी कई मामले,थाना में दर्ज हैं। पीड़ित ने बताया कि वह अपना इलाज करा रहा है। मारपीट में उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी है। अमिक ने बताया कि उसे और उसके परिवार को दोनों आरोपियों से जान माल का खतरा है,उसके परिवार के साथ कुछ अनहोनी ना हो इसके लिए उचित कार्यवाही की जाए। मामले को लेकर जरमुंडी थाना पुलिस छानबीन कर आवश्यक कारवाई में जुट गई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kw26