जानलेवा बीमारी है खसरा, टीका लगवा कर बच्चों को सुरक्षित रखें

9 माह से 15 साल तक के बच्चों को लगाया जाएगा एमआर का टीका

IMG-20230316-WA0030
गोड्डा।  राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, गोड्डा के अंतर्गत मीजल्स रूबेला टीकाकरण कैम्पेन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिजिल्स रूबेला ट्रेनिग में ट्रेनर के रूप में जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर ने बताया कि खसरा एक जानलेवा बीमारी है। टीकाकरण से उक्त बीमारी से बच्चे सुरक्षित होंगे। यह टीका 9 माह से 15 साल तक के सभी बच्चे को लगाया जाएगा। जिससे दस्त, निमोनिया, जन्मजात दिल की बीमारी, मानसिक रोग, अंधापन, बहरापन और जीवन के लिए घातक अन्य समस्याओं से बच्चे को सुरक्षा देगा। यह टीका पहले स्कूलों और आंगनबाड़ी में दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में 19440 बच्चों को एमआर का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। यह कैम्पेन पहले दो सप्ताह स्कूल बेस्ड कैम्पेन किया जाएगा, जिसमें 15 वर्ष तक के बच्चों को यह टीका दिया जाएगा।उसके बाद तीसरे और चौथे सप्ताह में स्कूल नही जाने वाले बच्चे एवं छूटे हुए बच्चों को टीका दिया जाएगा। पांचवें सप्ताह में मॉपअप राउंड चलाया जाएगा। यह टीकाकरण सप्ताह में गुरुवार ,शनिवार, रविवार और अवकाश के दिनों को छोड़ कर चलाया जाएगा। मौके पर एमपीडब्ल्यू अमित कुमार मिश्रा , बीटीटी प्रह्लाद कुमार, बेबी कुमारी, सहिया कंचन कुमारी, गीता कुमारी, सुजाता कुमारी, किरण कुमारी, बबीता कुमारी मौजूद थीं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9y1a

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *